Friday, June 2, 2017

BREAKING: दुबारा काँपा हरियाणा, सुबह 8: 13 पर दुबारा आया रोहतक में भूकंप


चंडीगढ़: कभी हरियाणा सरकार की कुर्सी हिलती है  तो कभी विपक्ष के नेता कहते हैं हम तो अटैची पैक कर बैठे हैं जेल जाने के लिए बताओ किस जेल में जाना है | कुल मिलकर हरियाणा हिल रहा है | आज तड़के चार बजे हिला था और अभी कुछ मिनट पहले फिर हिला है | आज सुबह आये भूकंप के बाद आज ही सुबह 8: 13 मिनट पर दूसरा भूकंप आया है | इस भूकंप का केंद्र भी रोहतक ही था | 

भूकंप की तीव्रता 3.2 मापी गई है | अभी तक किसी नुकशान की खबर नहीं है | बार बार आ रहे भूकंप की जांच में प्रदेश के वैज्ञानिक जुट गए हैं | सुबह चार बजे वाले भूकंप का केंद्र भी गोहाना ही था और सुबह के झटके पूरे दिल्ली एनसीआर में महसूस किये गए थे | 


सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करें

0 comments: