Friday, June 30, 2017

मंत्री जी GST का फुल फ़ार्म तक नहीं बता पाए, देखें वीडियो


New Delhi 30 June 2017: देश के सबसे बड़े टैक्स सुधार जीएसटी की लॉन्चिंग में अब कुछ घंटों का ही वक्त बचा है और तैयारियां जोरों पर हैं। आज  आधी रात को संसद के ऐतिहासिक सेंट्रल हॉल में जीएसटी को मंजूरी दी जाएगी। इस मेगा लॉन्च कार्यक्रम में देश के महानायक कहे जाने वाले अमिताभ बच्चन से लेकर इंडस्ट्री के दिग्गज रतन टाटा तक अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे। 1997 में आजादी की गोल्डन जुबली के मौके पर इसी तरह आधी रात को आयोजन हुआ था। इसके बाद यह पहला मौका होगा, जब रात्रि में संसद का स्पेशल सेशन बुलाया जा रहा है।  विपक्ष इस कार्यक्रम में भाग नहीं लेगा।  

GST,  Goods & Services Tax को लेकर देश के कई शहरों में प्रदर्शन भी हो रहे हैं कई जगह ट्रेन रोकने के समाचार भी मिल रहे हैं।  देश के कुछ नेताओं के बारे में तो आप जानते ही होंगे कि कैसे कैसे लोग नेता बन जाते हैं | उत्तर प्रदेश के एक मंत्री तो जीएसटी का फुल फ़ार्म तक नहीं बता पाए देखें वीडियो 

सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करें

0 comments: