Thursday, November 3, 2016

अपने नेताओं की गिरफ्तारी पर भड़के फरीदाबाद के कांग्रेसी, जलाया मोदी का पुतला, डंडों से पीटा


Vikas Chaudhary Faridabad Congress
फरीदाबाद। पूर्व सैनिक रामकिशन द्वारा वन रैंक-वन पैंशन को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर आत्महत्या किए जाने के बाद कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी, सीपीएम लीडर किरण चौधरी व प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला को गिरफ्तार किए जाने के विरोध में हरियाणा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष डा. अशोक तंवर के आह्वान पर आज जिले के कांग्रेसी नेता बादशाह खान चौक पर एकत्रित हुए और केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए विशाल आक्रोश प्रदर्शन किया और केंद्र की मोदी सरकार, आरएमएल अस्पताल प्रशासन व दिल्ली पुलिस का पुतला फूंका। इस प्रदर्शन का नेतृत्व हरियाणा प्रदेश कांग्रेस के महासचिव एवं फरीदाबाद प्रभारी प्रदीप जैलदार ने किया। 

प्रदर्शनकारी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कांग्रेसी नेताओं ने एक स्वर में इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि देश में लोकतंत्र नाम की कोई चीज नहीं रह गई है। भाजपा सरकार तानाशाह रवैया अपनाते हुए एक सैनिक जो वन रैंक-वन पैंशन के लिए अपने प्राण न्यौछावर कर रहा था ताकि देश के बाकि फौजी भाईयों को इसका लाभ मिल सके। इस हृदयविदारक घटना के बाद उसके परिवारजनों को मारपीट करके पुलिस द्वारा हिरासत में ले लेना और जब विपक्ष के नेता राहुल गांधी, किरण चौधरी उस परिवार को सांत्वना देने जाते है तो उन्हें गिरफ्तार करना क्या यह भारतीय लोकतंत्र प्रणाली का नियम है? ऐसा करके भाजपा सरकार ने अंग्रेजों के शासनकाल की याद ताजा कर दी। उन्होंने कहा कि आज जो भाजपा के नेता ये आरोप लगा रहे है कि कांग्रेस पार्टी इस मुद्दे पर राजनीति कर रही है, हम उनको बताना चाहते है कि जब-जब मोदी सरकार आम आदमी के हितों को तानाशाह रवैये से दबाना चाहेगी, तब-तब कांग्रेस पार्टी आम आदमी की आवाज बनकर उनके हितों की रक्षा के लिए संघर्ष करेगी। कांग्रेसी नेताओं ने कहा कि एक तरफ मोदी सरकार देश की सरदहों पर तैनात जवानों की सच्ची हितैषी होने का दम भरती है, जबकि कल की घटना ने यह साबित कर दिया कि मोदी सरकार ने सर्जिकल स्ट्राईक का इस्तेमाल भी केवल आगामी समय में कई राज्यों में होने वाले चुनावों के मद्देनजर किया है क्योंकि देश में सर्जिकल स्ट्राईक तो इससे पूर्व की सरकारों में भी हुई थी। 
Vikas Chaudhary Faridabad Congress


उन्होंने कहा कि पिछले दिनों गुरूग्राम में आयोजित हरियाणा स्वर्ण जयंती समारोह में प्रदेश सरकार ने हजारों करोड़ रूपये पानी की तरह बहा दिया वहीं इस समारोह में स्वतंत्रता सैनानियों व उनके परिवारों को बुलाना तो दूर की बात उनके व उनके परिवारों को लिए कोई भी घोषणा नही की गई। इस बात यह साबित होता है कि भाजपा सैनिकों की कितनी हितैषी है। इस अवसर पर प्रदेश महासचिव राजकुमार तेवतिया, पं. राजेंद्र शर्मा, इंदिरा गांधी जन्म शताब्दी समारोह कमेटी के प्रदेश प्रवक्ता विकास चौधरी, प्रदेश सचिव सुमित गौड, राकेश भड़ाना, प्रदेश सचिव दिनेश चंदीला, सत्यवीर डागर, संगठन सचिव ललित भडाना, ज्ञानचंद आहुजा, नरेश गोदारा, महेंद्र शर्मा, पूर्व पार्षद राजेश भाटिया, विनोद कौशिक, डा. अतर ङ्क्षसह, अनीशपाल, संजय सैफी, संजय सोलंकी, राजेश तेवतिया, सरदार निरंजन सिंह, रतिराम पाहट, डा. आरके गोयल, विनय भाटी, डा. ओमवीर शर्मा, पं. श्याम लाल शर्मा, मनोज प्रधान, कर्मवीर अत्री, सुनील यादव, नरेंद्र पहलवान, सुनील सिंह उपस्थित थे।
सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करें

0 comments: