भाजपा की टिकट वितरण के बाद कुछ लोगों ने अफवाह फैलाई थी कि अजय बैसला को वार्डबंदी के कारण बड़ा नुकशान होने वाला है, उनकी हार निश्चित बता रहे थे और कह रहे थे कि उनके वार्ड में जो नए क्षेत्र जुड़े हैं वहां पूर्वांचल के मतदाता हैं और पूर्वांचल के प्रत्याशी वहां एक विशेष जाति के उम्मीदवार को एक भी वोट नहीं देंगे अपने पूर्वांचल प्रत्याशी को जिताएंगे । अजय बैसला ने ऐसे अफवाह फैलाने वालों में मुह पर अलीगढ़ मजबूत ताला ऐसे जड़ दिया है जिस कारण अब ऐसे लोग जुबान खोलने से पहले सौ बार सोंचेंगे । इन अफवाहबाजों को मालुम हो कि जनता अब जाति धर्म नहीं विकास के नाम पर वोट देने लगी है और रही एक विशेष जाति की बात तो अपने पाठकों को बता चुका हूँ कि बीते दस सालों में इस जाति के युवक बदल गए हैं, समाजसेवी हो गए हैं ।
अजय बैसला को अलग क्षेत्रों के लोगों ने वोट इसलिए दिया क्यू कि वो अपने पिछले कार्यकाल में उन लोगों के भी काम करवाते थे जो उनके वार्ड के नहीं होते थे और दूसरी बड़ी बात ये है कि उनके वार्ड के राजीव नगर जो स्लम क्षेत्र है उसे देश का वीआईपी स्लम बनवा दिए जहां हर घर में पानी, हर घर में सीवर कनेक्शन और हर घर के गेट तक अच्छी सड़क जिसे देख अन्य क्षेत्रों के लोगों ने उन्हें एकतरफा वोट दिया । देवेंदर की बात करें तो उन्होंने ये दस हजार वोट पाने के लिए पिछले पंद्रह दिनों से जमकर पसीना बहाया और हर घर तक पहुंचे, क्षेत्र की समस्याओं का आंकलन किया और उन्हें जल्द दूर करने का भरोषा दिलाया जिसके बाद लोगों उन्हें एकतरफा वोट देकर कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार की जमानत जब्त करवा दी । देवेंद्र की ये मेहनत उनके भविष्य की राजनीति में चार चाँद लगाएगी ।

0 comments: