Friday, June 23, 2017

शादी के बाद प्रेमिका के घर बिजली मकैनिक बनकर पहुंचा आशिक, लोगों ने पकड़कर पेड़ से बांधा


नई दिल्ली/ भोपाल 23 जून: मध्य  प्रदेश के सतना में एक युवक को शादीशुदा प्रेमिका के घर जाना मंहगा पड़ गया और गांव वालों में उसे पकड़ लिया जमकर पिटाई कर पेड़ से बाँध दिया | एक जानकारी के मुताबिक़ पेड़ से बाँधा गया प्रेमी माधौगढ़ का है जबकि प्रेमिका मरौंहा गांव में ब्याही गई थी | बताया जा रहा है कि युवक की प्रेमिका का पति मानसिक रूप से बीमार है इसलिए युवक किसी न किसी बहाने से प्रेमिका से मिलने पहुँच जाता था कल युवक प्रेमिका के घर लाइट सुधारने के बहाने पहुंचा था | 

युवक कई बार प्रेमिका के घर आ चुका है इसलिए आस पास के लोगों को शक हो गया था और लोग उसका इन्तजार कर रहे थे | युवक जैसे ही प्रेमिका के घर पहुँच गांव वाले उस घर में पहुँच गए और असलियत पता लगी तो युवक को पकड़कर जमकर पीटा गया फिर पेड़ से बाढ़ दिया गया | मामले ही सूचना पुलिस को दी गई लेकिन जब तक पुलिस मौके पर पहुँची युवक का बुरा हाल कर दिया गया था | मौके पर पहुँचते ही पुलिस प्रेमी-प्रेमिका को साथ ले गई | प्रेमी का मेडिकल करवाया गया | अभी तक कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है | जांच जारी है | 

सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करें

0 comments: