Monday, May 29, 2017

बीच सड़क पर गाय काटने वाले युवा नेताओं को कांग्रेस ने पार्टी से भगाया


नई दिल्ली 29 मई : केंद्र सरकार द्वारा वध के लिए पशुओं की बिक्री पर प्रतिबंध का खासा विरोध हो रहा है। इनमें सबसे मुखर प्रदर्शन केरल में किया जा रहा है, जहां  यूथ कांग्रेस के कार्यकर्त्ताओं का एक वीडियो भी सामने आया जिसमें वे कांग्रेस जिंदाबाद के नारे लगाते हुए गाय को काट रहे हैं। इस मसले पर कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने भी ट्वीट करके सफाई दी है। उन्होंने कहा है कि यह एक ऐसी घटना है जिसका समर्थन कोई नहीं कर सकता। राहुल ने इस घटना की निंदा करते हुए कहा, "केरल में शनिवार को जो कुछ भी हुआ वह मूर्खतापूर्ण और बर्बर है। वह मुझे या कांग्रेस को कतई स्वीकार्य नहीं है।

 इसके बाद अभी कुछ मिनट पहले कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला का एक बयान आया है जिसमे उन्होंने भी कहा कांग्रेस अपने कार्यकर्ताओं से इस तरह के कार्य कत्तई नहीं स्वीकार करेगी और कांग्रेस केरल के उन सभी कार्यकर्ताओं को पार्टी से सस्पेंड कर दिया है | इस मुद्दे पर कांग्रेस भाजपा के निशाने पर थी और देश के लोग भी कांग्रेस के इन कार्यकर्ताओं के इस काम से नाखुश थे | सोशल मीडिया पर कांग्रेस को गउ हत्यारी पार्टी कहा जाने लगा था | 

सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करें

0 comments: