Saturday, June 24, 2017

खट्टर की रैली में खाली रहीं कुर्सियां, VIRAL हुआ VIDEO


crowd disappeared in Haryana CM Shahabad Rally
चंडीगढ़ 24  जून: हरियाणा की भाजपा सरकार बने तीन साल होने को आ रहे हैं लेकिन मुख्यमंत्री मनोहर लाल की रैलियों में अब भी भीड़ नदारद रहती है | बताया जा रहा है कि प्रदेश के शाहाबाद में मुख्यमंत्री के सम्बोधन के दौरान अधिकतर कुर्सियां खाली रहीं जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वाइरल हो रहा है और खट्टर की बड़ी फजीहत हो रही है | शाहाबाद ही नहीं प्रदेश के कई जिलों में देखा गया है कि खट्टर को सुनने अपने आप लोग नहीं पहुँचते जबरजस्ती भीड़ जुटाई जाती है रैलियों में आयोजन लोगों से रैली में पहुँचने के लिए हाँथ जोड़ते हैं |

ये वही मुख्य्मंत्री हैं जिन्होंने पिछले महीने स्कूलों की लूट खसोट से परेशान अभिभावकों को डांटते हुए कहा था कि जाकर उनसे समझौता कर लो | जब नेता जनता का दर्द नहीं समझता है तो जनता भी नेता को सबक सिखाती है जो जैसा करता है वैसा ही भरता है | हरियाणा में भाजपा अब तक नौटंकी से ज्यादा कुछ नहीं कर पाई है , तीन साल भोजन बैठक और विश्राम में ही निकल गए | इस मानसून में सरकार की बहुत बड़ी फजीहत तय है क्यू कि प्रदेश के कई जिले आधे घंटे की बारिश नहीं झेल पाएंगे | देखें वीडियो जिस पर कांग्रेस के लोग खट्टर की हंसी उडा रहे हैं | 


सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करें

0 comments: