Sunday, June 25, 2017

सऊदी में चाँद दिखा, भारत में कल मनाई जाएगी ईद


नई दिल्ली 25 जून: खाड़ी देशों में आज ईद मनाई जा रही है कल वहाँ चाँद दिखा था जिसके बाद कल ही एलान कर दिया गया कि रविवार को ईद मनाई जाएगी |  सउदी अरब, कतर और संयुक्त अरब अमीरात(यूएई) में ईद आज ईद के बाद भारत में कल सोमवार को ईद मनाई जाएगी |दुबई मीडिया कायार्लय ने एक ट्वीट भेजा है जिसमें कहा गया है, ”ईद मुबारक. यूएई ने आज, यानि 25 जून 2017 को ईद का पहला दिन घोषित किया है.” इसके तुरंत बाद सउदी अरब ने भी इसकी घोषणा कर दी | 

एक महीने से चला आ रहा रमजान का पाक महीना आज ख़त्म हो जायेगा जिसके बाद कल सुबह भारत की हजारों मस्जिदों में ईद की नमाज पढ़ी जाएगी | ईद की तैयारियां पूरे देश में देखी जा रहीं हैं | बाजारों में इस त्यौहार की रौनक है | आज शाम बाजारों की रौनक और बढ़ जाएगी जिसके बाद कल पूरा दिन ईद का जलवा दिखेगा | 

सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करें

0 comments: