Wednesday, June 7, 2017

सपने में शिवलिंग दिखा तो खोद डाला हाइवे


New Delhi 07 June 2017: हैदराबाद से लगभग 80 किलोमीटर दूर तेलांगना के जनगांव से एक अनोखी खबर आ रही है जहां एक व्यक्ति को सपने में शिवलिंग दिखा तो उसने हाइवे खोद डाला जिस कारण कई किलोमीटर तक जाम लग गया | मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक़ मनोज नाम के युवक को कई साल पहले सपने में शिवलिंग दिखा था और लगभग तीन सालों से वो सड़क खुदवाने की बात कर रहा था | मनोज हर रोज उसी जगह पर जाकर पूजा करता था | मनोज ने जब ज्यादा जोर दिया तब गांव के सरपंच व् अन्य लोग राजी हो गए और सड़क खोदने पर सहमत हो गए | 

शुरुआत में मनोज ने कहा कि यह 10 फीट गहराई में है, मगर गड्ढा 15 फीट तक खोद डाला गया, फिर भी शिवलिंग नहीं मिला। तब एक स्थानीय पुलिसवाले को मनोज पर शक हुआ और पुलिस मनोज और एक लोकल नेता को वहां से पकड़कर ले गई। स्थानीय पुलिस इंस्पेक्टर के मुताबिक, हाइवे को नुकसान नहीं हुआ है। अवैध खुदाई का केस दर्ज किया गया है। हालांकि एफआईआर में किसी का नाम नहीं लिया गया है। 
सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करें

0 comments: