Thursday, June 1, 2017

ये कैसा किसान आंदोलन, सड़कों पर बिखेर दिया हजारों लीटर दूध, कहते हैं माफ़ करो कर्ज


नई दिल्ली: कर्जमाफी की मांग को लेकर महाराष्ट्र के किसान आज से हड़ताल पर हैं |  आंदोलन के दौरान किसान बाजार में दूध और सब्जियां नहीं बेचेंगे जिसकी वजह से आम लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा सकता है | अभी कुछ देर पहले किसानों ने हजारों लीटर दूध सड़क पर बिखेर दिया | पूरा टैंकर दूध सड़क पर विखेरा गया जिसके बाद सोशल मीडिया पर इन किसानो का मजाक भी बनाया जा रहा है | लोग लिख रहे हैं कि जो इतना दूध सड़क पर विखेर देते हैं वो गरीब नहीं हैं, बिखेरने से अच्छा ये दूध गरीबों में बाँट दिया जाता |

आपको बता दें कि लंबे समय से कर्जमाफी की मांग कर रहे महाराष्ट्र के किसानों ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से विभिन्न मुद्दों पर बातचीत के बाद बुधवार आधी रात से अनिश्चितकालीन आंदोलन शुरू करने की घोषणा की | अब प्रदेश के हजारों किसान आंदोलन पर हैं | एक वीडियो देखें और कुछ कमेंट्स


सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करें

0 comments: