Tuesday, June 20, 2017

कई सुपरहिट फिल्मों में काम करने वाली भोजपुरी अभिनेत्री ने आत्महत्या की


मुंबई 20 जून: जानी मानी भोजपुरी अदाकारा अंजलि श्रीवास्तव ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है | कल  अंधेरी स्थित फ्लैट में उनका शव फंदे से लटका हुआ मिला | अंजलि ने कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया था | हाल में ही उनकी कच्चे धागे नामक एक फिल्म ने धूम मचाया था | अंजलि की मौत के कारणों की मुंबई पुलिस जांच कर रही है | 

बताया जा रहा है कि अंजलि को कुछ दिनों से कोई फिल्म नहीं मिल रही थी जिस कारण वो टेंशन में थीं | कल उनके खुदकुशी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर अंजली को कूपर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डीसीपी जोन-9 परमवीर दाहिया ने बताया कि अंजली की आत्महत्या के कारणों का पुलिस पता लगाने की कोशिश कर रही है।
सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करें

0 comments: