Tuesday, June 20, 2017

गुरुग्राम की महिला का अपहरण कर चलती कार में पूरी रात गैंगरेप कर नोयडा में फेंका


New Delhi 20 June 2017:  उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में एक दिल को दहला देने वाली घटना सामने आई है |  यहां स्विफ्ट कार सवार बदमाशों ने पहले एक महिला को अपनी हवस का शिकार बनाया. इसके बाद चलती कार से उसे कासना में सड़क पर फेंक कर फरार हो गए. पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक बदमाशों ने गैंगरेप की वारदात को हरियाणा के गुरुग्राम(गुड़गांव) में अंजाम दिया है | 

गंभीर रुप से घायल पीड़ित लड़की को ग्रेटर नोएडा के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है |  बताया जा रहा है कि बदमाशों ने हरियाणा के सोहना (गुरुग्राम) से इस महिला का अपहरण किया था |  आरोपी दिल्ली की सड़कों पर पूरी रात इस महिला के साथ गैंगरेप करते रहे और सुबह महिला को ग्रेटर नोएडा की एडब्लूएचओ सोसाइटी के पास फेंक कर फरार हो गए | पुलिस को ये महिला आज सड़क किनारे बेसुध मिली थी जिसकी सूचना आला अधिकारियों को दी गई | मामले की जांच जारी है | 

सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करें

0 comments: